Search

 
 
 

EXCLUSIVE: यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी सिंह के सर्टिफिकेट में नाम के स्पेलिंग अलग-अलग

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज (हजारीबाग) के असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी सिंह की मैट्रिक का प्रमाण पत्र भी संदेहास्पद है. क्योंकि इसपर स्कूल के प्रिंसिपल का ना तो हस्ताक्षर है और ना ही मोहर. सिर्फ इतना ही नहीं उनकी हर सर्टिफिकेट पर नाम का स्पेलिंग अलग-अलग है. उनके सर्टिफिकेट में उनका नाम Kumari Laxmi Singh, Kumari  Lakshmi Singh, Kum Lakshmi Kumari लिखा है. इससे उनकी शैक्षणिक योग्यता पर उभरा विवाद अब न्यायालय पहुंचा है.
 
Exclusive news lagatar

Ranchi: यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज (हजारीबाग) के असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी सिंह की मैट्रिक का प्रमाण पत्र भी संदेहास्पद है. क्योंकि इसपर स्कूल के प्रिंसिपल का ना तो हस्ताक्षर है और ना ही मोहर. सिर्फ इतना ही नहीं उनकी हर सर्टिफिकेट पर नाम का स्पेलिंग अलग-अलग है. उनके सर्टिफिकेट में उनका नाम Kumari Laxmi Singh, Kumari  Lakshmi Singh, Kum Lakshmi Kumari लिखा है. इससे उनकी शैक्षणिक योग्यता पर उभरा विवाद अब न्यायालय पहुंचा है.

 

Uploaded Image

लक्ष्मी सिंह के मैट्रिक का सर्टिफिकेट


हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लक्ष्मी सिंह की शैक्षणिक योग्यता को संदेहास्पद बताया गया है. साथ ही कोर्ट से डिग्री को रद्द करने का अनुरोध किया गया है. हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज (विनोबा भावे विश्विद्यालय) के असिस्टेंट प्रोफेसर ने मध्यप्रदेश से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. मैट्रिक के प्रमाण पत्र में नाम Kum Lakshmi Kumari लिखा हुआ है. प्रमाण पत्र पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मोहर के लिए जगह है. लेकिन ना तो प्रिंसिपल का हस्ताक्षर है और ना ही मोहर.

 

Uploaded Image

LLB पार्ट 1 की एडमिट कार्ड की फोटो

 

लक्ष्मी सिंह ने बिहार से इंटर की पढ़ाई पूरी की है. बिहार इंटरमीडिएट एजुकेशन काउंसिल (पटना) द्वारा जारी मार्कशीट पर उनका नाम Kumari  Lakshmi Singh लिखा हुआ है. मगध विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक (Economics) के प्रोविजनल सर्टिफिकेट में विषय का स्पेलिंग भी सही नहीं लिखा हुआ है. साथ ही इसमें उनका नाम Kumari Laxmi Singh लिखा हुआ है. LLB पार्ट-1 के एडमिट कार्ड और मार्कशीट पर रोल नंबर भी अलग- अलग है. इससे उनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्रों पर और ज्यादा संदेह होता है.

 

Uploaded Image

LLB पार्ट 1 के मार्कशीट की फोटो 


लक्ष्मी सिंह के LLB पार्ट-1 के एडमिट कार्ड पर रोल Aur-24857  लिखा हुआ है.  इसमें परीक्षा का वर्ष 1992-93 लिखा हुआ है.  लेकिन LLB पार्ट-1 के मार्कशीट पर रोल नंबर  GAY-24857 लिखा हुआ है. लेकिन उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में जमा किये गये आवदेन में LLB का सत्र 1995-98 लिखा है. औरंगाबाद कॉलेज द्वारा जारी कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट में उनका नाम Kumari Lakshmi Singh लिखा हुआ है. लेकिन कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट पर सिरियल नंबर नहीं लिखा हुआ है. नियमानुसार किसी कॉलेज द्वारा जारी किये जाने वाले कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट पर उसका सिरियल नंबर लिखा होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही