Search

 
 
 

NHM, सिविल सर्जन व मेडिकल कॉलेज के हिसाब-किताब में 584.21 करोड़ का अंतर

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय गड़बड़ी. एनएचएम के कैश बुक में Closing Balance के रुप में 778.13 करोड़ रुपये दर्ज है. लेकिन बैंक के हिसाब-किताब में Closing Balance के रूप में 193.93 करोड़ रुपये ही दर्ज है.
 
LAGATAR EXPOSE

Jharkhand News: नेशनल रुरल हेल्थ मिशन (NHM), सिविल सर्ज व धनबाद मेडिकल कॉलेज के हिसाब-किताब में 584.21 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है. महालेखाकार द्वारा स्वास्थ्य से जुड़ी इन इकाइयों के बैंक और कैश बुक के ब्योरे के मिलान के दौरान यह अंतर पाया गया है. 

 

कैश बुक में Closing Balance के रुप में 778.13 करोड़ रुपये दर्ज है. लेकिन बैंक के हिसाब-किताब में Closing Balance के रूप में 193.93 करोड़ रुपये ही दर्ज है.

 

चार जिलों में गड़बड़ी की आशंका

उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग ने सरकार की सभी इकाइयों के खर्च पर नजर रखने के लिए उसके बैंक खाते और कैश बुक के मिलान का प्रावधान किया है. इसी के अलोक में ऑडिट के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कुछ इकाइयों के बैंक और कैश बुक के ब्योरे का मिलान किया गया. मिलान के दौरान पाये गये इस अंतर के मद्देनजर महालेखाकार ने वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जतायी है. 

 

ऑडिट के दौरान चार जिलों के सिविल सर्जन, धनबाद मेडिकल कॉलेज और NHM के बैंक और कैश बुक में दर्ज खर्च के हिसाब-किताब का मिलान किया गया. इसमें कैश बुक में खर्च के बाद 778.13 करोड़ रुपये बची हुई पायी गयी. लेकिन बैंक में 193.93 करोड़ रुपये बचे होने का उल्लेख पाया गया. मार्च 2025 के अंत के आंकड़ो के मिलान के बाद इसमें गड़बड़ी की आशंका जतायी गयी है.

 

NHM के कैश बुक में बड़ा झोल

बैंक और कैश बुक के ब्योरे के मिलान के दौरान सबसे ज्यादा अंतर NHM के हिसाब में पाया गया. बैंक के ब्योरे में NHM का Closing Balance 168.78 करोड़ रुपये पाया गया. लेकिन उसके कैश बुक का Closing Balance 751.10 करोड़ रुपये पाया गया. यानी सभी इकाइयों की कुल 584.21 करोड़ के हिसाब किताब में पाया गये अंतर में से 582.31 करोड़ का अंतर NHM में ही पाया गया. 

 

आंकड़ों के मिलान के दौरान किसी योजना में बैंक का Closing Balance ज्यादा पाया गया तो किसी योजना में कैश बुक का Closing Balance ज्यादा पाया गया. 

 

खूंटी सदर अस्पताल के जेनरल कैश बुक का Closing Balance शून्य पाया गया. लेकिन इसके बैंक खाते के अनुसार Closing Balance 2.37 लाख रुपये पाया गया. 

 

जमशेदपुर सिविल सर्ज के Critical Disease के कैश बुक का Closing Balance 3.95 करोड़ पाया गया. लेकिन इसके बैंक खाते में Closing Balance 1.45 करोड़ रुपये पाया गया. यानी गंभीर बीमारी की राशि में से बैंक के अनुसार कम और कैश बुक के अनुसार ज्यादा राशि बची हुई थी.

 

जमशेदुपर सिविल सर्जन के अटल मुहल्ला क्लिनिक के कैश बुक में बची राशि 1.90 लाख और बैंक के हिसाब में 2.20 लाख रुपये बचे होने का उल्लेख पाया गया. यानी इस योजना में बैंक के हिसाब से बची हुई राशि और कैश बुक के हिसाब से बची हुई राशि कम पायी गयी.

 

खर्च के बाद बची राशि में अंतर (लाख में)

बैंक के अनुसार  कैश बुक के अनुसार  अंतर  संस्था
1342.07  1341.02  1.05  धनबाद मेडिकल, कॉलेज
2.37  00.00  2.37  सदर अस्पताल, खूंटी
597.88   815.20  217.32  सिविल सर्जन कार्यालय, जमशेदपुर
4.75  7.32  2.57  सिविल सर्जन कार्यालय, सरायकेला
566.99  539.75  27.24  सिविल सर्जन कार्यालय, बोकारो
16878.98 75110.69  58231.72  नेशनल रुरल हेल्थ मिशन

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही