Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल कोर्ट में पिस्टल वाले वकील साहब की चर्चा, चुनाव जीते तो कोर्ट परिसर में ही करने लगे फायरिंग!

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शांतिपूर्ण हुए बार चुनाव और मतगणना के बाद एक निर्वाचित पदाधिकारी ने अचानक पिस्टल निकाल ली. इस बात की चर्चा रांची सिविल कोर्ट के वकीलों में काफी हो रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए हुए मतदान की गिनती के बाद उत्साह में एक वकील जो कि पूर्व में बार एसोसिएशन के एक महत्वपूर्ण पद पर थे और इस चुनाव में भी कांटे की टक्कर में, उन्होंने जीत हासिल की है. [caption id="attachment_147429" align="aligncenter" width="692"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/RDBA-300x200.jpg"

alt="" width="692" height="461" /> रांची जिला बार एसोसिएशन बिल्डिंग (फाइल)[/caption] उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद अचानक पिस्टल निकाल कर कचहरी परिसर में ही फायरिंग शुरू कर दी. बार चुनाव करा रहे पदाधिकारियों ने उनके इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से बार एसोसिएशन की मर्यादा धूमिल हुई है. यह घटना जब हुई उस वक़्त वहां वहां सिविल कोर्ट के कई सीनियर और जूनियर अधिवक्ता मौजूद थे. बता दें कि रांची जिला बार एसोसिएशन के 7 पदों के लिए मतों की गिनती पूरी हो चुकी है. चुनाव पदाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंगलवार दोपहर 12 बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया गया, जो बुधवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहा. मतगणना की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी से की जा रही थी. हर एक घंटे रुझान भी बताये जा रहे थे. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष , सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासनिक और सहायक लाइब्रेरी सचिव के लिए हुए मतदान की गिनती पूरी हो चुकी है. सभी मतों की गिनती के बाद एक बार फिर अध्यक्ष पद पर शंभू अग्रवाल को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. उपाध्यक्ष पद पर बीके राय को सबसे अधिक मत मिले हैं. महासचिव पद पर संजय विद्रोही को रांची जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने अपनी पसंद बताते हुए उन्हें सबसे ज्यादा वोट दिये हैं. सबसे महत्वपूर्ण और कांटे की लड़ाई प्रशासनिक सचिव के पद पर देखने को मिली. पवन खत्री और अभिषेक भारती के बीच कड़ी टक्कर दिख रही थी. लेकिन अंत मे पवन खत्री ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें-महिला">https://lagatar.in/it-is-mandatory-for-all-students-to-take-kovid-19-vaccine-before-the-start-of-ug-semester-one-and-inter-classes-in-womens-college/">महिला

कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन और इंटर की कक्षाएं शुरू होने से पूर्व सभी विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सिन लेना अनिवार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही