Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में 241 विकास योजनाओं पर चर्चा

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान नई योजनाओं, पेयजल योजनाओं तथा मरम्मत एवं जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Uploaded Image

उपायुक्त ने बताया कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक, जामताड़ा विधायक एवं मंत्री, सारठ विधायक सहित विभिन्न विभागों, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, नगर निकाय, जनता दरबार, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त कुल 241 योजनाओं पर एक-एक कर विचार-विमर्श किया गया.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का चयन किया जाए, उनसे अधिकतम लोगों को लाभ मिलना चाहिए. प्रत्येक योजना के साथ लाभुकों की संख्या और उसके प्रभाव का स्पष्ट आकलन (एस्टीमेट) प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए तथा उनके क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डाइनिंग टेबल उपलब्ध कराने, रेलवे स्टेशन से वीर कुंवर सिंह चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला योजना पदाधिकारी चंद्रदेव पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, संबंधित कार्यपालक अभियंताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही