Search

 
 
 

सरला बिरला स्कूल में परीक्षा पर चर्चा, नीरजा सहाय डीएवी के रौशन कुमार को म‍िला प्रथम पुरस्कार

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस चर्चा में कैंब्रिज स्कूल, सिंबोसिस स्कूल, विद्या विकास पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित विद्यालय, गौतम बुद्ध स्कूल, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, आर्मी पब्लिक स्कूल, साउथ प्वाइंट पब्लिक, स्कूल सरला बिरला स्कूल एमबी आईएनसी के लगभग 1000 बच्चे शामि‍ल हुए. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैस‍ियत से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान तनाव को दूर करने पर चर्चा की गई. इस कार्यक्रम में केम छो प्रतियोगिता रखी गई थी. कलात्मक प्रतियोगिता परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपायों बी अ वाॅरियर नॉट अ वरियर विषय पर आधारित थी. जिसमें इस प्रतियोगिता में नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के रौशन कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला. दूसरा पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के दिव्यम उरांव और तीसरा पुरस्कार सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा नौवी के अर्पित जालान को मिला. इन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट द‍िए गए. टॉप 10 छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया. वहीं बेहतर प्रदर्शन के लिए 25 छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए. इस कार्यक्रम में विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा, प्राचार्या परमजीत कौर और स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहें व‍िद्यार्थी : दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 से परीक्षा के तनाव को दूर करने लिए बच्चों से बातचीत और उन्हें परीक्षा को लेकर सुझाव दे रहे हैं. परीक्षा के के दौरान तनाव नहीं लेना है और इसकी अच्छी से तैयारी करनी है. आप 365 द‍िन जो पढ़ते हैं, वहीं परीक्षा में काम आता है. 1 दिन में कुछ नहीं होता है. परीक्षा के अंतिम रात बच्चों को नहीं जागना चाहिए और अच्छे से तैयारी कर आराम से बिना तनाव के परीक्षा में बैठना चाहिए. इसे भी पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट">https://lagatar.in/after-microsoft-now-google-lays-off-12000-employees-sundar-pichai-sent-mail/">माइक्रोसॉफ्ट

के बाद अब गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी, सुंदर पिचई ने भेजा मेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही