NewDelhi : डेनमार्क का नागरिक और पुरुलिया में हथियार गिराने के मामले का मुख्य आरोपी किम डेवी (नील्स होल्क) आपको याद है? खबर है कि उसके भारत प्रत्यपर्ण की चर्चा एक बार फिर तेज हो गयी है. बता दें कि हाल ही में भारत दौरे पर आये डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा था कि डेवी के प्रत्यर्पण को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं. उन्होंने कहा कि 2019 में जब वह प्रधानमंत्री के रूप में भारत आये थे तब इस मामले पर गंभीर राजनीतिक चर्चा की हुई थी. लेकिन रासमुसेन ने कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है. इससे उचित अथॉरिटी को निपटना चाहिए और मुझे जानकारी दी गयी है कि कार्य प्रगति पर है. इसे भी पढ़ें : ग्रीस">https://lagatar.in/major-accident-in-greece-freight-train-passenger-train-collision-26-people-killed-85-injured/">ग्रीस
में बड़ा हादसा, मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 घायल
से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
में बड़ा हादसा, मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 घायल
डेनमार्क सरकार भारत सरकार की याचिका खारिज करती रही है
हालांकि इससे पूर्व डेनमार्क की सरकार पुरुलिया मामले में मुख्य आरोपी डेवी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार की याचिका को खारिज करती रही है. डेनिस सरकार ने प्रत्यर्पण की याचिका यह कहकर खारिज कर दी थी कि भारत में उसे प्रताड़ना सहित अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/inflation-hits-before-holi-lpg-cylinder-costlier-by-rs-50-commercial-cylinder-price-increased-by-rs-350/">होलीसे पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
Leave a Comment