Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मां और बच्‍चा कैसे स्‍वस्थ रहे, कैसे मिले भरपूर पोषण पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
कोडरमा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो अंतर्गत ग्राम दरदाही में 15 जून को एनएचएम झारखण्ड एवं एकजुट संस्था के साझा प्रयास से सीपीएएम परियोजना के तहत पीएलए बैठक का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप बैठा के बैठक का नेतृत्व किया. बैठक में मां और बच्‍चा कैसे स्‍वस्‍थ रहे, कैसे उसे भरपूर पोषण मिले, इसको लेकर चर्चा की गई. मौजूद लोगों को इस बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई. साथ ही कोरोना महामारी के बाद कुपोषण को बढ़ावा देने वाले सामाजिक कारणों के बारे में भी बताया गया. बैठक में मुख्य रूप बीटीटी गंगाधर दास, नवनिर्वाचित नावाडीह पंचायत के मुखिया बैजंती देवी, समाजसेवी बसंत साव, वार्ड सदस्य,एकजुट संस्था के एफएस मोजिम अंसारी, सीएचओ मेरी पुष्पा कुलु, एएनएम सोनी कुमारी, सुनीता कुमारी, सहिया साथी कुमारी संजू सोनी, सहिया सुनीता देवी, कलावती, बबिता, सोनिया आदि सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें :  गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही