Search

 
 
 

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के सेमिनार में देश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चर्चा

 
कार्यक्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग से होने वाले खतरों के प्रति आम जनों का ध्यान आकृष्ट कराने और उन्हें जागरूक करने के लिए एक थीम सॉन्ग भी लांच किया गया. Ranchi : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2024 के अवसर पर रांची के चाणक्य बीएनआर होटल के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया. कार्यक्रम में रांची शहर के विभिन्न स्कूली छात्रों ने राज्य के जाने माने शिक्षाविदों, पर्यावरण इंजीनियरिंग विशेषज्ञों, उद्योग जगत के दिग्गजों से जानकारी हासिल की. कार्यक्रम में सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग, गैर बायो डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग नहीं करने की शपथ ली गयी.. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Polution.jpg">

class="aligncenter wp-image-983788 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Polution.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हर प्रकार के प्रदूषण के बारे में जागरूक होना जरूरी 

बता दें कि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है. इस साल राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2024 की थीम स्वच्छ वायु, हरित पृथ्वीः सतत जीवन की और एक कदम है. कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के सदस्य सचिव आरएल बक्शी ने कहा कि आम लोगों के लिए हर प्रकार के प्रदूषण के बारे में जागरूक होना और यह हमारे शरीर के लिए कैसे हानिकारक हो सकता है, यह जानना बहुत जरूरी है.

राज्य में पर्यावरण नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, शिक्षित करना और उद्योगों में प्रदूषण से सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है. किसी भी प्रकार के प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. कहा गया कि राज्य में पर्यावरण नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद लगातार इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ कर प्रदूषण को कम करने की ओर कार्य कर रहा है.  कार्यक्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग से होने वाले खतरों के प्रति आम जनों का ध्यान आकृष्ट कराने और उन्हें जागरूक करने के लिए एक थीम सॉन्ग भी लांच किया गया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही