Search

 
 
 

जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में मानव तस्करी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

 
Kolebira : एडेगा पंचायत के पोग्लोया राजस्व ग्राम में जेएसएलपीएस के वीओ स्तर पर वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में आए अतिथियों का जेएसएलपीएस की दीदीयों ने गीत गाकर, हाथ धुलाई और फुल गुच्छ देकर स्वागत किया. एसआई इंद्रजीत ने असुरक्षित पलायन, नशाबंदी, मानव तस्करी के बारे में दीदियों को विस्तृत जानकारी दी. साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया. बीपीएम प्रेरणा ज्योत सांगा ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप बहुत अच्छे से अपना कार्य कर रहे हैं. इसी प्रकार मन लगाकर कार्य करते रहें. इस बैठक में टपक सिंचाई , कौशल विकास परियोजना, आरएफ, वीआरएफ सीआईएफ बैंक लिंकेज, ऑडिट ग्रेडिंग, डायन कुप्रथा , प्रवासी मजदूरों को निर्गत किया गया लाल कार्ड आदि विषयों पर चर्चा की गई. इस बैठक में अध्यक्ष नेलानी मुंडू, सचिव अलोका देवी, कोषाध्यक्ष मंदोदरी देवी, वीओए नामलेन तोप्नो, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, धिरा देवी, क्रांति देवी, एलानी तोप्नो आदि भारी संख्या में महिला उपस्थित थीं. वहीं जेएसएलपीएस के बीसी अफ़ान राणा, सीसी मनोज गोस्वामी, आईपीआरडी के राजदेव सिंह और जीसीआरपी की सुषमा देवी, एलएचबीआरपी की विनीता देवी भी शामिल हुई. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/the-operator-of-hazaribaghs-famous-ak-international-hotel-demotand-factory-sealed-in-police-custody/">BREAKING

: पुलिस गिरफ्त में हजारीबाग के प्रसिद्ध एके इंटरनेशनल होटल के संचालक, डेमोटांड़ की फैक्ट्री सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही