Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई बिंदु पर चर्चा

Ranka : रंका प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी की अध्यक्षता में प्रखंड बीस सूत्री कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में कई प्रस्ताव को पारित किया गया. जिसमें असाध्य रोगों के इलाज, राशन कार्ड वाले सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद को कार्यक्रम बनाकर देने को कहा गया. स्टैंडअप इंडिया के तहत बैंक से 25 लाख से अधिक ऋण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला को देने, रंका बाजार समिति एवं बाजार भूमि अतिक्रमण मुक्त करने, चेकनाका पर से थाना तक दुकानें नाली के पीछे लगाने, रंका कला पंचायत के हल्दिया पुल के पास नागेंद्र कुमार के नाम से गार्डवाल निर्माण की योजना है, जिसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
एनएच 343 चौधरी मोहल्ला के पास अजय चौरसिया के घर के पास लगभग 150 फीट नाली निर्माण अधूरा है, जिसे पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए लक्ष्य को पूरा करने के लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय समर्थ विद्यालय में अनाथ बच्चों का नामांकन कराने, परियोजना कन्या उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के आसपास पढ़ाई के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग से संबंधित प्रस्ताव को रखा गया. बैठक में बीडीओ देवानंद नाम, सीओ शंभू राम, 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, उपाध्यक्ष कार्तिक पांडेय, शिक्षा विभाग के बीपीओ संतोष कुमार दुबे, मनरेगा बीपीओ सोनू कुमार, प्रधान सहायक मुकेश कुमार, आवास समन्वयक पवन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय गुप्ता, पशुपालन विभाग के विनोद कुमार, एसबीआई मैनेजर बुद्धदेव उरांव ,एएसआई विकास कुमार, रुपेश तिवारी, बीस सूत्री सदस्य ओम प्रकाश यादव, दीपक सोनी, रामाधार ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही