Search

 
 
 

मुंडा सभा की बैठक में मुंडारी साहित्य सम्मेलन पर चर्चा

 
Ranchi : मुंडा सभा रांची की शाखा के कमेटी के मेंबर, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को डिवडीह में रोशन होरो की अध्यक्षता में  हुई. बैठक में मुंडारी साहित्य सम्मेलन पर चर्चा की गई. रोशन होरो ने कहा 30 अप्रैल को सोनाहातु प्रखंड के चोकाहाटू गांव में स्थित मुंडाओं का सासन स्थल का भ्रमण किया जाएगा. यह स्थल मुंडाओं का ऐतिहासिक सासन स्थल के नाम से जाना जाता है. 20- 23 जुलाई को एक राष्ट्रीय स्तर पर मुंडारी साहित्य सम्मेलन रांची में किया जाएगा. आज मुंडाओं का धरोहर धीरे धीरे समाप्त हो रहा है. मौके पर बिलकन डांग महासचिव, रोशन होरो उप महासचिव, प्रभु सहाय संगा, विमोला तोपनो, एलीना होरो, फिलिप्स सोय, सोसन समद, रेव्ह जॉन कांडुलना, किशोर सुरीन, डॉ जुरा होरो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – प्रोफेसर">https://lagatar.in/professor-appointment-scam-dr-sanjeev-posted-in-sidho-kanhu-university-gets-anticipatory-bail/">प्रोफेसर

नियुक्ति घोटाला: सिद्धो-कान्हू विवि में पदस्थापित डॉ संजीव को मिली अग्रिम जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही