Search

 
 
 

गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की तैयारियों पर विचार विमर्श, ईशा बनीं पूजा समिति की अध्यक्ष

 
Barkagaon : बड़कागांव रामजानकी मंदिर स्थित जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सह जीडीएम इंटर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती कुमारी ने जबकि संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक राम लखन महतो ने किया. इसमें निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी. बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष इशा वर्मा को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष अक्सा प्रवीन, सचिव सुहानी सिंह, उपसचिव आकांक्षा गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुरभि कुमारी को चुना गया. बैठक में सहायक शिक्षक अशोक कुमार, बिमली कुमारी, अख्तर हुसैन, शोभा कुमारी, कुलदीप कुमार, शंकर महतो, विनोद साव, शंकर राणा, इकबाल अंसारी, प्रमिला देवी, अर्जुन सिंह और छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें– आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-plfi-naxalites-set-fire-to-poklane-engaged-in-road-construction/">आनंदपुर

: सड़क निर्माण में लगे पोकलेन में पीएलएफआई नक्सलियों ने लगाई आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही