22 जनवरी का दिन 1528 में शुरू हुए एक संघर्ष और एक आंदोलन के अंत का दिन है. 1528 से शुरू हुई न्याय की लड़ाई इस दिन(22 जनवरी) समाप्त हुई. अमित शाह ने याद दिलाया कि यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत हुआ है. New Delhi : हर किसी को यह समझना चाहिए कि तारीख 22 जनवरी ऐतिहासिक है और मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग अपना इतिहास नहीं जानते वे अपनी पहचान खो देते हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अयोध्या राम मंदिर पर चर्चा के दौरान यह कहा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
22 जनवरी का दिन हजारों वर्षों के लिए ऐतिहासिक बन गया है
अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर कहा, आज अपने मन की बात और देश की जनता की आवाज को इस सदन के सामने रखना चाहता हूं. यह आवाज वर्षों से कोर्ट के कागजों में दबी हुई थी. कहा कि मोदी जी के पीएम बनने के बाद उसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी. शाह ने कहा, 22 जनवरी का दिन हजारों वर्षों के लिए ऐतिहासिक बन गया है. 22 जनवरी का दिन 1528 में शुरू हुए एक संघर्ष और एक आंदोलन के अंत का दिन है. 1528 से शुरू हुई न्याय की लड़ाई इस दिन(22 जनवरी) समाप्त हुई. अमित शाह ने याद दिलाया कि यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत हुआ है.अमित शाह ने कहा, राम मंदिर निर्माण को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए
अमित शाह ने कहा, राम मंदिर निर्माण को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. राम को कई देशों ने अपनाया है. यह दिन करोड़ों भक्तों की आशा, आकांक्षा और सिद्धि का दिन है. भारत की आध्यात्मिक चेतना का दिन है. इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती. राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है. जो राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते. राम प्रतीक हैं कि करोड़ों लोगों के लिए आदर्श जीवन कैसे जीना चाहिए, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है. शाह ने कहा , राम राजनीति नहीं राष्ट्रनीति हैं. जिस वक्त गृहमंत्री बोल रहे थे उस वक्त सदन में जय श्री राम के नारे लग रहे थे.लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 राजग को 400 से अधिक सीट मिलेंगी
इससे पहले एक कार्यक्रम में अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 सीट एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई संशय नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा.उन्होंने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहा, ‘हमने (पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के) अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है, इसलिए हमें भरोसा है कि देश की जनता भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट पर जीत दिलाकर अपना आशीर्वाद देगी.<
/p>VIDEO | "Everyone should understand that the date - January 22 - is historic, and I want to say that those who don`t know their history end up losing their identity," says Union Home Minister @AmitShah">https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw">@AmitShah
(Full video… pic.twitter.com/O3t6SPNKpL">https://t.co/O3t6SPNKpL">pic.twitter.com/O3t6SPNKpL
speaking in Lok Sabha during discussion on Ayodhya Ram Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) February">https://twitter.com/PTI_News/status/1756244720244896078?ref_src=twsrc%5Etfw">February
10, 2024
Leave a Comment