Search

 
 
 

धनबाद जिला खो-खो संघ की बैठक में राज्य सब जूनियर प्रतियोगिता पर चर्चा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला खो-खो संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉक्टर यू एस प्रसाद के मीटिंग रूम में हुई. बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक एसएम हाशमी मौजूद थे. उन्होंने धनबाद में सदस्यों से राज्य सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के बारे में चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ यूएस प्रसाद ने यह जानकारी दी. जिला खो-खो संघ के पदाधिकारी सैयद वसीम हाशमी को राज्य खो-खो संघ का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया. इस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वसीम हाशमी को बधाई दी. विशेष रुप से धनबाद जिला खो-खो संघ के महासचिव तारक नाथ दास, कार्यकारी अध्यक्ष जुबेर आलम ने उन्हें शाल ओढ़ाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया. बैठक में डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप बालक एवं बालिक सब जूनियर, जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता संबंध में विचार विमर्श किया गया. रविवार 25 सितंबर को सी एम आर आई ग्राउंड में स्कूल, कॉलेज क्लब की टीम भाग लेगी. बैठक में पी एन बनर्जी पार्थ सारथी दास अनिल शर्मा, डॉ महेश प्रसाद, इरफान आलम, मेहराब आलम, अफजल हाशमी, प्रियंका पाल, संगीता वर्मा मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rpsf-jawan-commits-suicide-by-jumping-off-roof-while-talking-on-phone/">धनबाद:

 आरपीएसएफ जवान ने फोन पर बात करते हुए छत से कूदकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही