Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काव्य गोष्ठी में कहानी, गजल, शायरी और नाट्यलेखन पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
संस्कार भारती और राष्ट्रकवि संगम की ओर से कराया गया कार्यक्रम Hazaribagh : संस्कार भारती और राष्ट्रकवि संगम हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संघ कार्यालय के प्रशाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. सुप्रसिद्ध लेखक रतन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कई कवियों ने अपनी-अपनी कविता का पाठ किया. गोष्ठी में कहानी, गजल, शायरी और नाट्यलेखन पर भी चर्चा हुई. बतौर विशिष्ट अतिथि लेखक व समालोचक बलदेव पांडे, मैथिली कवि सह कथाकार हितनाथ झा, विभावि के प्राध्यापक डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, कवयित्री शशिबाला, संस्कार भारती के प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार, जिला अध्यक्ष कुमार केशव ने गोष्ठी में अपने विचार रखे. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत ``साधयति संस्कार भारती`` से हुई. जिसकी प्रस्तुति रेखा झा एवं राकेश रंजन ने दी. गोष्ठी में रेखा झा ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की. वहीं सचिन कुमार, आतिश आलोक एवं सत्यवेश नीरज ने गजल प्रस्तुत किया. हरेंद्र कुमार, साकेत पाठक, पुष्कर कुमार पुष्प, अनंत ज्ञान, शशिबाला, हितनाथ झा ने विभिन्न विषयों पर हिंदी कविता का पाठ किया. पुष्कर कुमार पुष्प ने लेखकों की आलोचना पर जोर दिया. श्वेता चंचल ने बनारस की यात्रा वृतांत और कुमार केशव ने स्वरचित भजन सुनाए. गोष्ठी में मैथिली और खोरठा भाषा में भी काव्य पाठ किया गया. काव्य पाठ की समालोचना बलदेव पांडे और डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत ने की. बलदेव पांडे ने कविता में नए विषय व विभिन्न काव्यांग पर जोर दिया. वहीं डॉ. सुबोध सिंह शिवजीत ने शीघ्र ही एक काव्यशाला का आयोजन करने की बात कही. करपुरा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी काव्य पाठकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं साकेत पाठक को पीएचडी पूरा करने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार भारती के मंत्री राकेश रंजन, कार्यक्रम संयोजक सह सचिव राजीव झा, संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष अनिल पांडे, उप कोषाध्यक्ष विनित जैन, किशोर सिन्हा, साहित्य विधा सह संयोजक रवि प्रकाश पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मंच संचालन आतिश आलोक और अनंत ज्ञान ने किया. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/patna-samrat-chaudhary-taunted-rahul-tejasvi-and-lalan-told-pappu-appu-and-jhappu/">सम्राट

चौधरी ने राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह पर कसा तंज, पप्पू, अप्पू और झप्पू बताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही