Search

 
 
 

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा : बोले अखिलेश, जो राम मंदिर का चढ़ावा नहीं बचा पाये, पेपर लीक कैसे बचायेंगे

गौरव गोगोई ने एनटीए का जिक्र करते गुए कहा, एनटीए के डीजी को बदला गया, लेकिन चेयरमैन को रखा. ऐसा क्यों हुआ. पूछा कि एनटीए के चेयरमैन पर इतना विश्वास क्यों है, आरोप लगाया कि वे एक विशेष संगठन (RSS)से जुड़े हुए हैं.
 
  • 2024 नीट पेपर लीक में चार्जशीटेड हुए 46 में से 44 को बेल मिल गयी
  • नयी पीढ़ी ने नारा दिया कि सरकार भी झुकती है, झुकानेवाला चाहिए.
  • बांसुरी स्वराज ने कहा,   गौरव गोगोई ने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अभी तक क्यों नहीं मांगा.

New Delhi : लोकसभा में आज पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए सपा अध्यक्ष कहा कि जहां से प्रधानमंत्री चुनकर आते हैं, उस यूपी में भी पेपर लीक हो रहा है. कहा कि हमें आउटसोर्सिंग से डर लगता है, कहीं पूरी सरकार ही आउटसोर्स हो जाये. आपकी यही अकाउंटिबिलिटी है कि सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्था को आउटसोर्स कर दिया है. एनटीए में सब आउटसोर्स कर दिया. हमें जानना चाहिए कि  कौन लोग एनटीए में बैठकर घोटाला कर रहे थे.

 

 

अखिलेश यादव ने CJP आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, उस आंदोलन में जीत के बाद सरकार के खिलाफ एक नारा लगा कि सरकार को अहंकार था कि सरकार झुकती नहीं है. नयी पीढ़ी ने नारा दिया कि सरकार भी झुकती है, झुकानेवाला चाहिए. सरकार झुकी. अखिलेश ने तंज कसा कि कितनी राहत मिली होगी कि एक प्रधान जी को हटाकर के प्रधानमंत्री बचा लिया.

 

 

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पूर्व कि यूपीए सरकार  सहित राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार और पश्चिम बंगाल में टीएमसी के समय  पेपर लीक और नियुक्तियों में धांधली के आंकड़े गिना कर विपक्ष पर हल्ला बोला.विपक्ष पर हमलावर होते हुए तंज कसा कि आप सिद्धांत की लड़ाई की बात करते हो तो सिद्धांत सरकार देखकर बदल कैसे जाता है.गौरव गोगोई ने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अभी तक क्यों नहीं मांगा.  

 

उन्होंने एजुकेशन माफिया को चेताते हुए कहा, इस सदन के संकल्प से कोई बड़ा नहीं हैं. उन्होंने अपील की कि इस संशोधन को सर्व सम्मति से पारित करें  बांसुरी स्वराज ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि पेपर लीक एक घोर अपराध है. मोदी जी के लिए ऐसा कहना केवल एक बयान नहीं, उनकी सरकार की नीयत है. इसीलिए यह बिल यहां लाया गया है.

 

 

इससे पूर्व चर्चा में भाग लेते हुए काग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रोटेस्ट के समय की  घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, लोगों में डर गायब हो गया था. लोग 20 जुलाई की रात 10 बजे भी प्रोटेस्ट में पहुंचे कि मैं भी एक लाठी खा लूंगा. खून से लथपथ चेहरे के बावजूद एक लड़का पुलिस को ललकार रहा था.  गौरव गोगोई ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए पेपर लीक बिल पर संदेह व्यक्त किया.कहा कि सरकार सुधार नहीं लाना चाहती. यह बिल सिर्फ दिखावे का बिल है. क्योंकि यह महज एक संशोधन बिल है.

 

गौरव गोगोई ने कहा कि दो साल पहले इस बिल को लाते समय भी ऐसे ही दावे किये गये थे. उन्होंने हाल ही में एक अखबार में प्रकाशित आर्टिकल के हवाले से कहा कि  2024 नीट पेपर लीक में चार्जशीटेड हुए 46 में से 44 को बेल मिल गयी है. मास्टरमाइंड करार दिया गया 11 महीने से फरार संजीव मुखिया को क्लीन चिट मिल गयी. कई अन्य लोगों को भी बेल मिल गयी.  कहा किये कानून उस समय भी विफल था, जिस मंशा से आज ला रहे हैं आज भी विफल होगा. यह आपकी विफलता का स्मारक है.

 

गौरव गोगोई ने एनटीए का जिक्र करते गुए कहा, वहां 47 लोगों को बदला गया. इसका ब्यौरा सरकार दे. कहा  कि एनटीए के डीजी को बदला गया, लेकिन चेयरमैन को रखा. ऐसा क्यों हुआ. पूछा कि एनटीए के चेयरमैन पर इतना विश्वास क्यों है,  आरोप लगाया कि वे एक विशेष संगठन (RSS)से जुड़े हुए हैं. कहा कि वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भी चेयरमैन रहे थे, वहां भी धांधली हुई. आज भी वो चेयरमैन इसलिए बचा हुआ है, क्योंकि वह संघ से जुड़ा हुआ है. आरोप लगाया कि  शिक्षा विभाग में सरकारसुधार नहीं चाहती, क्योंकि आरएसएस के लिए शिक्षा विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग है 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही