Ranchi : महिला पंचायत सुरक्षा अभियान संगठन की ओर से रांची के प्रेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायतों में महिलाओं के आरक्षण और अधिकार को लेकर चर्चा हुई. कार्यक्रम में दिल्ली से जया जागोरी, जमशेदपुर से बरनाली चक्रवर्ती एवं पूर्वी पाल और रांची से सुधीर पाल समेत कई लोग शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी को 33 से बढ़ाकर 50 फीसदी किया है. 2022 में पंचायत चुनाव जीतकर काफी संख्या में महिलाएं स्थानीय शासन व्यवस्था का हिस्सा बनी हैं, लेकिन सही मायने में वे अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पा रही हैं. आज भी ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी सहज नहीं हो पाई है. महिलाओं को एक ऐसे मंच की जरूरत है, जहां वे अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकें. संगठन ने ग्राम सभा से पहले महिला सभा बनाने पर जोर दिया. कहा कि जब देश के दो राज्यों ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करके महिला सभा को अधिनियम का हिस्सा बनाया है और सात राज्यों ने सर्कुलर जारी करके ग्राम सभा से पहले महिला सभा के आयोजन को अनिवार्य बनाया, तो झारखंड पीछे क्यों है. इसे भी पढ़ें – फेडरेशन">https://lagatar.in/federation-cup-senior-volleyball-competition-jharkhands-team-reached-semi-finals/">फेडरेशन
कप सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची [wpse_comments_template]
कप सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची [wpse_comments_template]
Leave a Comment