Search

 
 
 

पाकुड़ : पंचायतों के विकास के लिए डीएमएफटी की बैठक- सांसद

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- समाहारणालय में 8 जुलाई को आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद् की बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए यह बैठक हुई है. सभी जनप्रतिनिधि अपने–अपने पंचायत क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाओं का चयन करें. राशि के अनुकुल कार्ययोजना तैयार कर, प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया ससमय पूरी की जाए. बैठक में डीसी वरुण रंजन ने सभी सदस्यों को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश, उपलब्ध राशि का व्यय और संभावित योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी की राशि का व्यय खनन से प्रभावित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष पंचायत क्षेत्रों में ही किया जाएगा. ग्राम सभा के माध्यम योजनाओं का चयन किया जाएगा. चयन के समय उच्च एवं निम्न प्राथमिकताओं का ध्यान रखना जरूरी है. डीसी ने उच्च प्राथमिकताओं में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, स्वच्छता समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं. निम्न प्राथमिकताओं में आधारभूत संरचना,  सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई संबंधित योजनाएं शामिल हैं. वित्तीय वर्ष 2022 -23 में डीएमएफटी कोष से उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में 60 फीसद व्यय और निम्न प्राथमिकता वाली योजनाओं में 40 फीसद व्यय की जाएगी. डीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों को योजनाओं का प्रपोजल 15 दिनों के अंदर डीडीसी कार्य़ालय में जमा करने को कहा. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, अपर समाहर्ता  मंजू रानी, कार्यकारिणी जिला परिषद् अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम, सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, पंचायतों के प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, उप मुखिया उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351011&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : विभिन्न मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता का आमरण अनशन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही