Search

 
 
 

चर्चा, हंगामा और वॉकआउट, विष्णु अग्रवाल को भेजा गया जेल, घर में घुस कर सिंह मेंशन समर्थक की हत्या, बिहार में जारी रहेगी जातीय जनगणना समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
 Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच 11988 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास किया गया. दूसरी पाली में 15 मिनट में ही वॉकआउट कर गए भाजपा विधायक. झारखंड के बड़े कारोबारी और बिल्डर विष्णु अग्रवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने याचिका दाखिल कर पूछा कि उन्हें गिरफ्तार करने का क्या आधार है? इसकी जानकारी नहीं दी गई है. इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि उनके पास विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी का ठोस आधार है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. झरिया में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि घर में घुस कर सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव की हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. घटना के बाद से झरिया कोयलांचल क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. बिहार में जातीय जनगणना का काम जारी रहेगा. पटना उच्च न्यायालय ने इसे चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया. बता दें कि नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में छह याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-3.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/7-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1241" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही