Search

 
 
 

यूएई में IPL में खेलने पर फिलहाल नहीं हुई है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से चर्चा : हॉकले

 

Melbourne : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे हुए मैचों में भाग लेने पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों से अभी चर्चा शुरू नहीं की गयी है. एक साल तक अंतरिम आधार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रहे हॉकले ने सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त होने के बाद कहा कि आईपीएल पर निर्णय के लिए इंतजार करना होगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दो सप्ताह के होटल आइसोलेशन को पूरा करने के बाद अपने परिवारों के साथ फिर से मिल रहे हैं.

भारत में कोविड-19 के मामलों के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित किये जाने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाये थे. उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े. ऑस्ट्रेलिया का लगभग 40 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था.

इसे भी पढ़ें - खट्टर">https://lagatar.in/dont-you-feel-like-listening-to-leaders-like-khattar/78426/">खट्टर

जैसे नेताओं को सुनकर आपको सिर धुनने का मन नहीं करता क्या?

आईपीएल से लौटे खिलाड़ी आज ही आइसोलेशन से निकले हैं

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, हॉकले ने कहा कि जब हम समूह के रूप में वापस आयेंगे तो इस पर (आईपीएल) स्पष्ट रूप से हमें चर्चा करने की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा कि आईपीएल से लौटने वाले हमारे खिलाड़ी आज ही आइसोलेशन से बाहर आए हैं, इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वे अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ें. हमें वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारी करनी है.

हॉकले ने कहा कि खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे से कुछ हफ्ते पहले राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र (ब्रिस्बेन) में फिर से इकट्ठा होंगे और यह समय फिर से ध्यान केंद्रित करने का होगा.उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट रूप से इस अनुभव से काफी प्रभावित हुए हैं और घर वापस आकर काफी खुश हैं. आज परिवार और दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक हैं.

आईपीएल का आयोजन सितंबर के मध्य में यूएई में शुरू होगा. उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल रही होगी. बायो-बबल में बार-बार शामिल होने पर खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने को लेकर हालांकि चिंता जतायी गयी है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -क्या">https://lagatar.in/has-anyone-seen-or-heard-mp-mukhtar-abbas-naqvi-helping-jharkhandis-86-said-no/78859/">क्या

किसी ने MP मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंडियों को मदद पहुंचाते देखा या सुना है?, 86.4 % ने कहा, ’नहीं’

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही