Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दबी जुबान से चर्चा… कहीं भैया का नाम भी साहब न ले लें !

Chandwa : झारखंड राज्य ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार राम को आय से अधिक मामले में ईडी ने हिरासत में ले लिया है. इससे लातेहार जिले के बहुत से ठेकेदारों के पसीने छूट रहे हैं. ठेकेदारों को रात में नींद नहीं और दिन को चैन नहीं मिल रही है. इनके चेहरे पर घबराहट साफ झलकती है. बहुत से ठेकेदारों के मन में ये भय सता रही है कि कहीं चीफ इंजीनियर साहब मेरा नाम न ले लें. इन नामी ठेकेदारों की चिंता यह बता रही है कि इनके भी इंजीनियर साहब से गहरी पैठ थी. पैठ का लाभ भी इन लोंगों ने खूब लिया और योजनाओं में काफी गडबड़ी की गई. लेकिन यहां तो आका के सर पर ही आफत आई है तो इन ठेकेदारों की कौन पूछे. ईडी ने मुख्य अभियंता को वीरेंद्र कुमार राम और सहयोगी आलोक को हिरासत में ले लिया, तो ठेकेदार भी डर गये. इन बातों की चर्चा उनके करीबी ही दबे जुबान से करते हैं. कहते हैं कि कहीं भैया का नाम ही साहब न कहीं ले लें. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-western-civilization-adopting-indian-civilization-sadhvi-gaurangi-gauri/">जमशेदपुर

: भारतीय सभ्यता को अपना रहे पश्चिमी सभ्यता के लोग : साध्वी गौरांगी गौरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही