Search

 
 
 

गढ़वा: दिशोम गुरु ने दिया रंका अनुमंडल - झामुमो

 
Garhwa: झामुमो के जिला प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय व रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा है कि रंका को अनुमंडल बनाने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा को जाता है. तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री रहे झामुमो विधायक दल के नेता स्व. सुधीर महतो की अनुशंसा पर मधु कोडा कैबिनेट की अंतिम बैठक में रंका और जगन्नाथपुर को अनुमंडल बनाने पर मुहर लगी थी. चार अक्टूबर 2008 को तब के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने रंका अनुमंडल और डंडा का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया. उस समय सरकार के सहयोगी दल रहे राजद विधायक के तौर पर समारोह में उपस्थित रहने से कोई अनुमंडल और प्रखंड बनाने का श्रेय लेना चाहे तो यह काफी हास्यास्पद है. झामुमो नेताओं नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को याददाश्त ठीक करने की सलाह दी है. झामुमो नेताओं ने कहा कि आदिम जनजाति बहुल भंडरिया, चिनियां, रमकंडा, बड़गड़ के लोगों की सुविधा के लिए झामुमो ने 1998 से जैक उपाध्यक्ष तत्कालीन झामुमो नेता सूरज मंडल के रंका दौरे के समय से यह मांग किया गया. अनुमंडल की मांग काफी पुरानी थी जिसे झामुमो नेता रहे स्व. सुबोध कुमार और मो. जुबैर ने शिबू सोरेन के साथ उस समय की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी की थी. उस आवेदन पर बिहार मुख्यमंत्री सचिवालय की चिट्ठी आज भी सुरक्षित है. ऐसे में एक विधायक रहे नेता का यह कहना कि रंका अनुमंडल और डंडा ब्लॉक हमने बनाया यह अपने मुंह मियां मिट्ठू वाली कहावत चरितार्थ करता है. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-opposition-can-say-whatever-they-want-modi-government-will-run-for-full-5-years/">अमित

शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही