Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में गर्मी की छुट्टियों को मजेदार बनाने आ गया डिजनीलैंड मेला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए धनबाद में एक बार फिर एक्सपो डिजनी लैंड मेला जिला परिषद मैदान में शुरू हो रहा है. मेले का उदघाटन 10 मई को जिला परिषद की चेयरमैन शारदा सिंह और धनबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता शाम 6 बजे करेंगे. यह जानकारी मेला प्रबंधक मुन्ना सिंह और रंजीत साहा ने मंगलवार को जिला परिषद मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले में मुख्य द्वार पर लगा लंदन ब्रिज आकर्षण का केंद्र होगा. मेले में बच्चे और बड़ों के लिए कई तरह के झूले लगाये गए हैं, जिसमे ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चान्द्तारा झूला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी ब्रेक हेलीकाप्टर और हॉर्स राइड जैसे मनोरंजन के सामान मौजूद हैं. इसके अलावा मेले में विभिन्‍न राज्यों के कई स्टॉल भी लगाए जाएंगे. स्टॉल पर फर्नीचर उडेन हेंडीक्राफ्ट, फैंसी लेडिज सैंडिल और बैग, कारपेट, किचेन वेयर, वास्तु के सामान, कोलकाता ज्वेलरी, कंगन, चूड़ी और परिधान सही कांच की सामग्री की खरीदारी भी कर सकेंगे. मेले में खाने पीने का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा. पानी पूरी, भेल पूरी, चाट, चाउमिन, पिजा बर्गर से लेकर स्वदेशी लिट्टी चोखा तक का आनंद लोग उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि मेला रोजाना संध्या 4 बजे शुरू कर होगा, जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा. प्रेसवार्ता मे पगडी बाबा, अवध बिहारी, मुन्ना सिंह आस आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही