Search

 
 
 

बिजैन के विस्थापितों ने रखी समस्याएं, प्रबंधन ने दूर करने का दिया आश्वासन समेत पिपरवार की दो खबरें

 
Piparwar : पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन और बिजैन गांव के विस्थापित ग्रामीणों की बैठक हुई. इस बैठक में बिजैन गांव के विस्थापित ग्रामीणों के लंबित नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावे पुनर्वास केंद्र में मूलभूत सुविधा बहाल करने की मांग की गई. बैठक में विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया.जिसमें प्रबंधन के द्वारा इसका समाधान करने का आश्वासन दिया गया. बैठक में कारो पुनर्वास केंद्र में बनाई गई सड़क और नाली पर ग्रामीणों ने असंतोष जताते हुए शिकायत की. बैठक के दौरान कोयला खदान के विस्तारीकरण में विस्थापितों से सहयोग की अपील की गई. बैठक में प्रबंधन की ओर से जीएम सीबी सहाय, एजीएम निरंजन सेनापति, अशोक परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार, एसओपी आलोक मनीष सोय, एसओसी सुमन कुमार, एके पाठक, मोहनलाल सिंह, किशन अवस्थी सहित स्थानीय ग्रामीणों में शत्रुघ्न पाहन, पच्च गंझू, रंथू गंझू, मखन गंझू, चोठी गंझू, फकीरा गंझू, कुलदीप राम, बाबूलाल राम, कैलाश राम, सुरेश राम सहित कई स्थानीय विस्थापित ग्रामीण मौजूद थे.

स्व. भोला साव फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-136.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : कोयलांचल के बचरा चार नंबर खेल मैदान में पांच दिवसीय स्व. भोला साव फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बचरा में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मदेव उरांव ने किया. बैठक में  आगामी 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 50100, द्वितीय पुरस्कार 30100, तृतीय पुरस्कार 15000  और चतुर्थ पुरस्कार  स्वरूप 5000 की राशि दी जाएगी. इस प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क के रूप में  6000 रुपए की राशि निर्धारित की गई है. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर एक नई कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया है. इस नई कमेटी में संरक्षक सुनील प्रसाद साव, संतोष राम, ब्रह्मदेव उरांव, राम मुर्मू , सेवा उरांव, महेश भुइयां, रामा भुइयां, अमजद अली, सुनील उरांव, मनोज महतो, नवरत्न गिरी,  दीनदयाल नोनिया, राजेश बेदिया, पप्पू सोनी, आशीष सिंह, सोनू कुमार महतो, कालेश्वर महतो, सुमन कुमार सोनी,  राजकुमार, कमल महतो, सुरेश महतो,  अध्यक्ष दीपक कुमार महतो,  उपाध्यक्ष विकास मिंज, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष नरेश रावत, सचिव लखन लाल महतो, उपसचिव विकास महतो  उर्फ गांधी सहित कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही