Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रगति मैदान में लगा रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं का डिस्प्ले

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय समेत कई संगठनों के सहयोग से 31वां कन्वर्जेंस इंडिया और 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो का आयोजन किया गया है. तीन दिवसीय इस एक्सपो में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से भी स्टॉल लगाया गया है. जिसमें स्मार्ट सिटी की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2 में रांची स्मार्ट सिटी का स्टॉल लगाया गया है, जहां विभिन्न परियोजनाओं के डिस्प्ले लगाए गए है. स्टॉल में पूरे शहर का 3डी मॉडल है. इसके साथ ही ई ऑक्शन प्रक्रिया, पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, इंटीग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ग्रीन इनिशिएटिव, GIS सब स्टेशन, एसटीपी और महत्वपूर्ण अवार्ड्स का भी डिस्प्ले लगाया गया है. इसे भी पढ़ें - एचईसी">https://lagatar.in/lockout-in-hec-for-second-day-entry-banned-in-all-three-plants-including-headquarters/">एचईसी

में दूसरे दिन भी तालाबंदी, मुख्यालय सहित तीनों प्लांटों में प्रवेश पर रोक

स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं – पीआरओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/smartd1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जहां उनके जिज्ञासा भरे प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है. स्टॉल पर पहुंचने वाला हर व्यक्ति स्टॉल और 3डी मॉडल का फोटो क्लिक कर रहा है. लोगों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नदकुलियार और पीआरओ बारी-बारी से स्टॉल में मौजूद रह रहे हैं. 19 जनवरी को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने स्पीकर के रूप में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार को भी बुलाया है. गौरतलब है कि इस बार एक्सपो का थीम ब्रांड इंडिया है. इस थीम के माध्यम से देशभर के शहरों में हो रहे सस्टेनेबल डेवलपमेंट को शोकेस करने के लिए विभिन्न शहरों और विभिन्न कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाया गया है. 17 जनवरी को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एक्सपो का उद्घाटन किया था. इसे भी पढ़ें -अक्षरा">https://lagatar.in/fans-went-out-of-control-after-seeing-akshara-singh-lathi-charged-after-pushing-and-shoving/">अक्षरा

सिंह को देख बेकाबू हुए फैंस, धक्का मुक्की के बाद लाठीचार्ज, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही