Search

 
 
 

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती राजकीय सम्मान के साथ नहीं होने से नाराजगी

 
Ranchi: झारखंड आंदोलनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती राजकीय सम्मान के साथ नहीं मनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की. इसे झारखंडी आंदोलनकारियों का अपमान करार दिया. नाराजगी को भांपते हुए झामुमो सांसद महुआ माझी ने आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा संसद भवन के संविधान सभा हॉल में लगाने, 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने और आंदोलनकारियों को मान-सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/big-allegation-on-former-minister-yogendra-saw-threatening-contractors-and-businessmen-in-the-name-of-aman-sahu/">पूर्व

मंत्री योगेंद्र साव पर अमन साहू गैंग का बड़ा आरोप, कहा- वसूली के ल‍िए हमारे नाम का कर रहे इस्‍तेमाल, चेत जाएं, नहीं तो…
इससे पूर्व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इस जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में जयपाल सिंह स्टेडियम में मनाया गया. इसके बाद चिरौंदी स्थित डोंगरी में झारखंड आंदोलनकारी स्मारक निर्माण का शिलान्यास किया गया. मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि राजकीय सम्मान के साथ मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को राजकीय सम्मान के साथ नहीं मनाया जाना और संविधान सभा पीएमओ द्वारा उनका चित्र नहीं लगाया जाना दुर्भाग्यजनक है. एक बड़ी दुखद घटना एवं राज्य के आंदोलनकारियों को बदनाम करने का षड्यंत्र है. मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने देश और दुनिया में भारतवर्ष और झारखंड का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराया है. वैसे राज्य के महानायक का राजकीय सम्मान के साथ जयंती नहीं मनाया जाना, आंदोलनकारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-03-jan-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।03 JAN।।पूजा सिंघल को सुप्रीम राहत।।जैन समाज का बढ़ता विरोध।।रांची में बड़ी आबादी को पानी नहीं।।मेरे भाई को कोई खरीद नहीं सकता-प्रियंका।राहुल भ्रम के शिकार-भाजपा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर लक्ष्मी महतो, दिवाकर साहु, अनिता पाहन, भुनेश्वर केवट, मुमताज खान, विमल कच्छप, डॉ प्रणव कुमार बब्बू विनोद राम पंचस, उरांव रवि नंदी , प्रमोद कुमार ठाकुर सरोजिनी कच्छप, नेहा नवनीता सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही