Search

 
 
 

कैलेंडर बनाकर कार्यों का निपटारा करेंः मुख्य सचिव

 
Ranchi: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बनाकर करने का निर्देश दिया है. उन्होंने राज्य के उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बनाकर कार्यों का निपटारा करें. मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग की रांची शहरी सीवरेज स्कीम, वाटर सप्लाई स्कीम और पम्पिंग स्टेशन के क्रियान्वयन में जमीन को लेकर आ रही समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की नल से जल योजना और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय अभियंत्रण कॉलेज निर्माण में जमीन की समस्या का भी समाधान करने का निर्देश दिया गया.

बाधाओं को दूर करने का निर्देश

बैठक में पता चला कि अधिकांश योजनाएं 70 से 80 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं. बाकी बचे काम में रुकावटें आ रही हैं. इसका समाधान करने के निर्देश दिए गए. नगर विकास विभाग की रांची शहरी सीवरेज स्कीम, वाटर सप्लाई स्कीम और पम्पिंग स्टेशन के क्रियान्वयन में जमीन को लेकर आ रही समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया. कृषि विभाग से जुड़ी पीएम किसान योजना, बिरसा ग्राम सह समेकित पाठशाला, बिरसा-पीएम फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान ऐसा देखने को मिला कि फसल बीमा योजना के लिए वास्तविक जमीन से अधिक जमीन पर बीमा का आवेदन दिया गया है. मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे आवेदनों की जांच करें और अनधिकृत दावे को खारिज करें.

ये दिए गए दिशा निर्देश

- मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बनाकर करने का निर्देश दिया. - उन्होंने राज्य के उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बनाकर कार्यों का निपटारा करें. - नगर विकास विभाग की रांची शहरी सीवरेज स्कीम, वाटर सप्लाई स्कीम और पम्पिंग स्टेशन के क्रियान्वयन में जमीन को लेकर आ रही समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया गया. - पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की नल से जल योजना और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय अभियंत्रण कॉलेज निर्माण में जमीन की समस्या का भी समाधान करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-cm-rekha-gupta-gets-z-category-security/">दिल्ली

की सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 22 जवान बनेंगे सुरक्षा कवच
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही