Search

 
 
 

इरफान और भानू के बीच तकरार : भानू ने कहा- अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो

 

इरफान ने कहाः सब्र की जुबान होती है ताकतवर, बर्बाद कर देती है सताने वाले की नस्लें

Ranchi : कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी और बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही के बीच फिर से तकरार बढ़ गया है. दोनों ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष किया है. बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन की तुलना श्रीराम से करने पर फिर नाराजगी जताई, लिखा कि मियां अगर हिम्मत हो तो अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो, फिर आपका ही समुदाय क्या हालत करता है आपका ? राम से तुलना कर रहे तो अल्लाह से क्यों नहीं बताओ ?

भानू ने कहा- भगवान की तुलना डकैत से कर रहे हो, सुधर जाओ आप

इसके बाद बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने लिखा कि इरफान मियां, आप से 1000 साल पुराना झारखंड का वासी हूं. पहली बात नवादा वासी सुन लो. दूसरा सब्र हमलोग कर रहे हैं कि भगवान की तुलना डकैत से कर रहे हो. सुधर जाओ आप. तीसरा, पैसे के साथ कोलकाता में आप पकड़े गये हो, आपके मंत्री आलमगीर पकड़े गये, हम नहीं. थोड़ा सुधार करो बोलने में, बाहरी लुटेरा ”

हम सत्कार करना भी जानते हैं और तलवार उठाना भी

फिर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को टैग करते हुए कहा कि सब्र की जुबान इतनी ताकतवर होती है कि सताने वाले की नस्लें बर्बाद कर देती है. बाहर से आकर झारखंड में हमें आंख मत दिखाना. हम सत्कार करना भी जानते हैं तो तलवार उठाना भी जानते हैं. जनता का लूटा हुआ पैसा भी निकालना जानते हैं. बस इंतजार करें. जनता का अपार प्यार देने के लिए आभार. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही