Search

 
 
 

मुंबई में विवाद और बिहार में मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

 
Sarhasa : सहरसा में एक युवक को गांव के ही शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी है. ये घटना सोमवार की देर रात सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव की है. मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया वार्ड नंबर 14 निवासी संजू शर्मा ( {23 वर्षीय}) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच में जुट गयी.   घटना के संबंध में मृतक संजू शर्मा के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी, जिससे संजू की मौत हो गई. उसने बताया कि संजू शर्मा मुंबई में रहता था. वहां उसके साथ अमरदीप शर्मा भी रहकर मजदूरी करता था. मुंबई में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी विवाद और फिर मारपीट हुई थी. अमरदीप शर्मा ने संजू को जान से मार देने की धमकी भी दी थी.  

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया

घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही