Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिरका कोलियरी में नहीं थमा विवाद, वार्ता विफल समेत रामगढ़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : सिरका कोलियरी में चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन, लोकल सेल समिति और कांग्रेस के प्रतिनिधियों के बीच की वार्ता पूरी तरीके से विफल रही. वार्ता विफल होने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि जब तक इस पर सकारात्मक पहल नहीं होती तब तक कार्य बंद रहेगा. बता दें कि इससे पूर्व लोकल सेल में अपनी हिस्सेदारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद सेल संचालन समिति और कांग्रेस आमने-सामने खड़ा हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन की पहल पर बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़ अंचल अधिकारी सत्येंद्र पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज कुमार, रामगढ़ थाना से सब इंस्पेक्टर प्यारे हसन, सेल समिति के अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री, भुवनेश्वर बेदिया, तिवारी महतो, जगन्नाथ बेदिया लिफ्टर की ओर से छोटू मास्टर, रणधीर गुप्ता, बलदेव महतो, धनेश्वर महतो, राजू यादव, कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, सीपी संतन, समसूद खान, अनु विश्वकर्मा, अमर मुंडा, सिकंदर मुंडा, राहुल सिंह आदि मौजूद थे.

असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/16-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर शुक्रवार को जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभा कक्ष में असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के रूप में चयनित उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद, राज्य कर पदाधिकारी रामगढ़, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, वल्नरेबलिटी मैपिंग, पोलिंग पार्ट, पॉल डे अरेंजमेंट, मतदान प्रक्रिया, मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट्स, एमसीएमसी एवं पेड न्यूज आदि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स की दुविधाओं को भी दूर किया गया.

श्री अग्रसेन स्कूल की रंगोली में उतरा राम दरबार

  • 400 बच्चों ने 8 घंटे में बनाई 15 हजार वर्गफीट की रंगोली
  • रंगोली देखने के लिए लगा तांता, लोगों ने की बच्चों की प्रशंसा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/17-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अयोध्या आगमन पर श्री अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने राम दरबार सजाया. शुक्रवार को बच्चों ने विभिन्न रंगों से राम दरबार की करीब 15 हजार वर्गफीट की भव्य रंगोली बनाई. छोटे-बड़े करीब 400 बच्चों की टोली ने कला शिक्षक कुंदन विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह रंगोली तैयार की. रंगोली तैयार करने में करीब 8 घंटे का समय लगा. राम दरबार की रंगोली बनाने में विभिन्न रंगों, फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल किया गया था. रंगोली जैसे-जैसे आकार लेती जा रही थी, बच्चों का उत्साह और बढ़ता जा रहा था. पूरी तरह तैयार होने के बाद राम दरबार रंगोली की खूबसूरती और भव्यता को देखने के लिए अभिभावक और क्षेत्र के लोग आने लगे. शाम तक लोगों का तांता लगा रहा. सभी आगंतुकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की. स्कूल के सभी बच्चे बारी-बारी से छत के ऊपर से इस भव्य रंगोली का अवलोकन कर मंत्रमुग्ध हो गए. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि देश और काल के मुद्दों के साथ तारतम्यता बनाये रखना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देश के इतिहास का एक खास मोड़ है. इस पल के साथ बच्चों को जोड़ने और श्री राम के स्वागत के इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा देश तैयारी में जुटा है. विद्यालय परिवार ने भी अपने आयोजन से इस अवसर को यादगार बनाने का प्रयास किया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही