Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगड़ी में रिम्स-2 के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद, ग्रामीणों ने रखी CM से वार्ता की शर्त

Ranchi : राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल कांके प्रखंड के नगड़ी मौजा में 207 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाना तय हुआ है. हालांकि जैसे ही जमीन पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, नगड़ी के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. बुधवार को कांके के विधायक सुरेश बैठा ग्रामीणों को समझाने के उद्देश्य से नगड़ी पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. विधायक ने मौके पर ही मुख्यमंत्री के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क कर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा. विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि रिम्स-2 राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है. इसके निर्माण से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार समाधान निकालने के लिए ग्रामीणों से लगातार संवाद कर रही है और वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें - नकली">https://lagatar.in/fake-medicines-will-be-curbed-medicines-will-not-be-sold-without-qr-code/">नकली

दवाइयों पर लगेगी लगाम, QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा
ग्रामीणों ने रखी मुआवजा और नौकरी की मांग
नगड़ी के निवासी एवं कांके सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने कहा कि ग्रामीणों को भूमि का उचित मुआवजा और नौकरी मिलनी चाहिए. वहीं गांव के एक अन्य समूह ने भूमि देने से असहमति जताई. उनका कहना था कि सरकार कृषि योग्य भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करे, क्योंकि यह भूमि उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार बंजर भूमि पर रिम्स-2 का निर्माण करे. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वर्ष 2012 में दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्वयं नगड़ी पहुंचे थे और इस भूमि को खेती के लिए ग्रामीणों को सौंपा गया था. उनका यह भी कहना था कि सरकार भूमि को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की बताती है, लेकिन 2012 से पहले तक उनके नाम पर जमीन की रसीदें कटती रही हैं.
सीओ ने मांगे दस्तावेज
कांके अंचल अधिकारी (सीओ) ने सभी ग्रामीणों से कहा है कि वे अपनी जमीन से संबंधित कागजात अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि रैयतों की पहचान कर उन्हें मुआवजा प्रदान किया जा सके. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश सिन्हा सन्नी, शमीम बढ़ेहार, रंजीत टोप्पो, गौरी शंकर, मनीष महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/de-addiction-campaign-in-jharkhand-work-progressing-rapidly-on-the-initiative-of-the-chief-minister/">झारखंड

में नशामुक्ति अभियान: मुख्यमंत्री की पहल पर तेजी से काम

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही