Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘बिस्किट’ बांटना पड़ा भारी! चाईबासा में अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश खीरवाल पर केस दर्ज

Chaibasa: नगर परिषद चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में घिर गए हैं. आरोप है कि ‘बिस्किट’ चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद उन्होंने प्रचार के दौरान मतदाताओं के बीच खाने के लिए बिस्किट का वितरण किया.

मामले की जानकारी मिलते ही चुनाव ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया. प्रथम दृष्टया इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मजिस्ट्रेट ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पुष्टि की है कि मजिस्ट्रेट के आवेदन पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना नियमों के विरुद्ध है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है.

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बताया है. वहीं, प्रत्याशी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही