Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: गिरिडीह में गणना प्रपत्र का वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा, 4 सितम्बर तक दर्ज कराएं आपत्तियां

डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के दौरान सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई. उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की है कि 05 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांचें.

 

यदि कोई पात्र मतदाता किसी कारणवश SIR के दौरान अपना गणना प्रपत्र नहीं भर पाया है, तो वह निर्धारित प्रपत्र-6 तथा घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित BLO को उपलब्ध कराए, ताकि नियमानुसार उसकी पात्रता के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए मतदाता सूची में नाम शामिल किया जा सके.

 

अधिकारियों से ऐसे मतदाताओं को जागरूक कर समयबद्ध रूप से प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग करने का आह्वान भी किया गया है. समय-सीमा के अनुसार 05 अगस्त से 04 सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे तथा आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी.

 

प्राप्त दावों का परीक्षण और निष्पादन 05 अगस्त से 03 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा 07 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर पात्र नागरिक का नाम शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटि-रहित सूची में सुनिश्चित करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही