चालू वित्तीय वर्ष में निगम ने बिजली खरीदने में खर्च किए 7905 करोड़ सेंट्रल सेक्टर से 1164.54 मेगावाट, कुल 3350 मेगावाट बिजली की होगी खरीदारी Ravi Bharti Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8050.81 करोड़ की बिजली खरीदेगा. इससे पहले 2023-24 में वितरण निगम ने 7905 करोड़ की बिजली खरीदी थी. इस हिसाब से बिजली खरीद में 145.81 करोड़ रुपये की वृद्धि हो गई है. अगले वित्तीय वर्ष में कुल 3350.39 मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी. इसमें सेंट्रल सेक्टर से भी 1164.54 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी जाएगी. एनटीपीसी से खरीदी जाएगी 953.92 मेगावाट बिजली झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम एनटीपीसी के विभिन्न पावर प्लांटों से 953.92 मेगावाट की बिजली खरीदेगा. एनएचपीसी से 55.76 मेगावाट और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन से 154.87 मेगावाट बिजली खरीदेगा. डीवीसी से 600 मेगावाट, टीवीएनएल से 420, आधुनिक से 189 मेगावाट, सोलर 476, विंड एनर्जी से 300 मेगावाट, इनलैंड पावर से 63 मेगावाट और सिकिदिरी हाइडल से रोजाना 130 मेगावाट बिजली की खरीदी जाएगी. समिशन चार्ज पर खर्च होंगे 624.09 करोड़ दूसरे की लाइन से बिजली लेने के एवज में ट्रांसमिशन चार्ज के रूप में 624.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पीजीसीआईएल के लाइन से बिजली लेने पर 339.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पोस्को के लाइन से बिजली लेने पर 1.46 करोड़ रुपयेए और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम की लाइन से बिजली लेने में 283.47 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. किस पावर प्लांट से कितनी मेगावाट बिजली, कितना खर्च एनटीपीसी प्लांट का नाम मेगावाट खर्च( करोड़ में) फरक्का वन और टू 119.35 474.37 फरक्का थ्री 59.71 194.79 कहलगांव वन 18.34 71.042 तालचेर 66.68 190.57 कहलगांव टू 10.21 37.36 बाढ़ वन 84.72 152.72 बाढ़ टू 18.97 82.63 कोरबा 50.00 132.19 दारीपल्ली वन 151.43 384.24 नॉर्थ कर्णपुरा 177.46 496.70 नॉर्थ कर्णपुरा न्यू 150.00 156.85 कांटी 16.10 68.53 नबीनगर 33.96 123.53 एनएचपीसी रंगीत 7.42 18.24 तीस्ता 48.34 87.67 पीटीसी चुक्का 27.99 41.68 ताला 116.89 73.92 कुरिचू 0.55 0.20 मांगडेटू 9.44 32.73 डीवीसी केटीपीएस 600 1888.099 टीटीपीएस 420 778.35 आधुनिक 189 454.13 सोलर सेकी वन 450 217.19 सेकी टू 10 10.81 स्टेट आइपीपी 16 37.50 विंड एनर्जी पीटीसी 200 194.59 सेकी 100 71.97 इंलैंड पावर 63 226.29 सिकिदिरी 130 30.57 [wpse_comments_template]
वित्तीय वर्ष 2024-25 में वितरण निगम खरीदेगा 8050 करोड़ की बिजली
Last Updated: Mar 25, 2024 12:00 AM (IST)