Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड के परीक्षा किट का हुआ वितरण

Chaibasa: मनोहरपुर प्रखंड के सरकारी स्कूलों के आठवीं,नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड की परीक्षा को लेकर सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मनोहरपुर में डीएमआर शीट और अटेंडेंस शीट का वितरण किया गया. बोर्ड परीक्षा को लेकर मनोहरपुर प्रखंड में पांच परीक्षा सेंटर बनाया गया है, जिसमें निम्नलिखित 1. ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल मनोहरपुर. 2.आरटीसी स्कूल ऊंधन,मनोहरपुर. 3. संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर, 4. संत अगस्तीन हाई स्कूल मनोहरपुर 5. संत नरसिंह बालिका हाई स्कूल मनोहरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसकी जानकारी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग ने दी. उन्होंने कहा कि कक्षा 8, 9,11 वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. मंगलवार यानी अप्रैल 11 और 12 अप्रैल 2023 को सबसे पहले नौवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी. पहले दिन पहली पाली में हिन्दी, दूसरी पाली में इंगलिश विषय और दूसरे दिन को पहली पाली में गणित व विज्ञान की परीक्षा होगी. पढ़ें- NIA">https://lagatar.in/nia-conducted-raids-at-14-locations-arrested-one-suspect-with-weapons/">NIA

ने की 14 ठिकानों पर छापेमारी, एक संदिग्ध हथियार के साथ गिरफ्तार
वहीं आठवीं बोर्ड की परीक्षा सिर्फ एक दिन अप्रैल 13 अप्रैल 2023 को होगी. पहली पाली में हिंदी, इंगलिश व दूसरी पाली में गणित, विज्ञान व सोशल साइंस विषय की परीक्षा ली जाएगी और 11वीं बोर्ड की तीन दिवसीय परीक्षा अप्रैल 17,18 व 19 अप्रैल 2023 को होगी. पहले दिन, पहली पाली में हिंदी, दूसरी पाली में इंगलिश विषय की व दूसरे दिन की पहली पाली में फिजिक्स व दूसरी पाली में केमेस्ट्री विषय की परीक्षा होगी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 APR।।जमशेदपुर में इंटरनेट बंद।।‘बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस’।।झारखंड बंद बेअसर।।पानी के लिए हाहाकार।।शाह का अरुणाचल दौरा, चीन को लगी मिर्ची।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
तीसरे दिन पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा ली जाएगी. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी डुंगडुंग ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. कक्षावार प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही