झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने पांच खेलों के लिए छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शुभारंभ Ranchi : रांची के प्रोजेक्ट भवन में खेल मंत्री हफीजुल हसन ने गुरुवार को खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच खेलों के लिए छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में खिलाड़ी कल्याण कोष से खिलाड़ियों को सहायता राशि दी गयी. नवनियुक्त क्रीड़ा प्रशिक्षक और जिला खेल को-ऑर्डिनेटर्स के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया गया. मौके पर हफीजुल हसन ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिये खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करना है. इस दिशा में विभाग द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं. सरकार ने सारी सुविधा इन केंद्रों में उपलब्ध करायी है. खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होने से नये खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में सुविधा होगी. मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, ओलंपियन मनोहर टोप्पो, विभाग के पदाधिकारी समेत खिलाड़ी मौजूद रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/whatsapp-image-2024_03_14-at-6.10.31-pm-1_669-1.jpg"
alt="" width="1599" height="1200" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/whatsapp-image-2024_03_14-at-6.10.32-pm_60.jpg"
alt="" width="1599" height="1200" /> कार्यक्रम के दौरान मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव और खेल निदेशक खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण कर रहे थे. इस दौरान जब आर्चरी खिलाड़ियों को धनुष देने के लिए आमंत्रित किया गया, तो उन्होंने धनुष को निम्न दर्जे का बताकर लेने से इनकार कर दिया. मंच पर मौजूद अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से आग्रह कर उन्हें सांकेतिक तौर पर सामग्री लेने के लिए तैयार किया. खिलाड़ियों का कहना था कि जो खेल सामग्री दी जा रही है, उसका इस्तेमाल नये खिलाड़ी करते हैं. उनके लिए यह किसी काम का नहीं है.
alt="" width="1599" height="1200" />
तीन आयामों पर किया जा रहा है काम : खेल सचिव
खेल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए तीन आयामों पर काम किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण, खिलाड़ी और खेल संसाधन शामिल है. उन्होंने कहा कि देवघर और गुमला में जल्द ही स्टेडियम निर्माण पूरा हो जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किये जायेंगे.तीन और सेंटर की शुरुआत की जायेगी : खेल निदेशक
खेल निदेशक सुशांत गौरव ने कहा कि झारखंड की धरती पर उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं. छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलावा तीन और सेंटर की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावा हाई परफॉरमेंस सेंटर भी खोला जायेगा.खिलाड़ियों ने दिखायी नाराजगी, धनुष लेने से किया इनकार
alt="" width="1599" height="1200" /> कार्यक्रम के दौरान मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव और खेल निदेशक खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण कर रहे थे. इस दौरान जब आर्चरी खिलाड़ियों को धनुष देने के लिए आमंत्रित किया गया, तो उन्होंने धनुष को निम्न दर्जे का बताकर लेने से इनकार कर दिया. मंच पर मौजूद अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से आग्रह कर उन्हें सांकेतिक तौर पर सामग्री लेने के लिए तैयार किया. खिलाड़ियों का कहना था कि जो खेल सामग्री दी जा रही है, उसका इस्तेमाल नये खिलाड़ी करते हैं. उनके लिए यह किसी काम का नहीं है.
अभी लगेगा समय
एक्सेलेंस सेंटर का शुभारंभ तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक इसके लिए खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का चयन नहीं किया गया है. सेंटर के शुभारंभ के बाद अब खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की तलाश की जायेगी. साथ ही आवश्यक खेल उपकरण व अन्य सुविधाएं सेंटर में बहाल करने की प्रक्रिया होगी.इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ शुभारंभ
- - फुटबॉल - मोरहाबादी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची
- - फुटबॉल - धनबाद
- - हॉकी - एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम, सिमडेगा
- - बैडमिंटन - मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची
- - एथलेटिक्स - चंदनकियारी
- - कुश्ती - मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची
Leave a Comment