Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: राजीव गांधी की जयंती पर निःशक्त बच्चों में कॉपी-कलम वितरित

Ramgarh: भारत के संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस चितरपुर प्रखंड कमेटी द्वारा निःशक्त बच्चों के बीच कलम, कॉपी, बिस्किट व मिठाई का वितरण किया गया. इस माैके पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर व विशिष्ट अतिथि दुलमी पार्षद प्रीति दीवान, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन दास चौधरी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया. उन्होंने देश को कई तरह की उपलब्धियां प्राप्त कराईं. इसलिए सभी कांग्रेसियों को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. इससे पूर्व चितरपुर कांग्रेस कार्यालय में स्व राजीव गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर लोगों को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई. मौके पर चितरपुर प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह, जिला सचिव मो साजिद, अरुण दीवान, श्याम किशोर प्रसाद, मो अनीस रजा, इंद्रदेव बेदिया, विद्यालय के संस्थापक देवधारी करमाली, प्राचार्य लीलमोहन पटेल, देवंती कुमारी, जीतू कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, भुनेश्वर चौधरी, शोभा देवी सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-sc-takes-a-tough-stand-says-the-country-cannot-wait-for-another-rape/">कोलकाता

रेप-हत्या मामला : SC का कड़ा रुख, कहा, देश एक और दुष्कर्म का इंतजार नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही