Search

 
 
 

दुर्गा पूजा को लेकर 501 घरों में दुर्गा सप्तशती का वितरण

 
Ranchi: महानगर पूजा समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी की पहल पर दुर्गा पूजा के अवसर पर रांची शहर के सभी दुर्गा मंदिरों के पुजारियों एवं शहर के 501 घरों में दुर्गा सप्तशती (सम्पूर्ण पाठ ) का वितरण किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ आज किशोर गंज देवी मंडप के मुख्य पुजारी राजेश पाठक को दुर्गा सप्तशती देकर किया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-digital-membership-campaign-started-add-more-and-more-new-people-to-congress-brajendra/">धनबाद

: डिजिटल सदस्यता अभियान चला अधिक से अधिक नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ें- ब्रजेंद्र
अजय चौधरी ने कहा कि इस दुर्गा पूजा पर मईया को अपने अपने घर पर बुलायें और 9 दिन करें दुर्गा मां का पाठ. जिससे मां के भक्तों की हर इच्छा होंगी पूरी. घर में सुख -समृद्धि, शांति और खुशियाली आएगी. इस शुभ अवसर पर समिति के संरक्षक संजय पांडे ने कहा की नवरात्र करने से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. एक अद्भुत शक्ति मिलती है. जीवन में सकारात्मकता आती है. इसलिए इस बार आप जरूर नवरात्र करें. कर्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सह प्रवक्ता अजय सिंह, अजय जैन और संतोष सिंह एवं आकाश राज, राजू कुमार, अमितेश वर्मा, राजेश गुप्ता, रंजीत वर्मा, बाबू पाठक और संतोष सिंह शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-nine-people-of-two-families-returned-home-left-christianity-and-adopted-sarna-religion/">मझगांव

: दो परिवार के नौ लोगों की हुई घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ सरना धर्म अपनाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही