Search

 
 
 

चतरा: उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिल माफी प्रमाणपत्र का वितरण

 
Chatra: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है. मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत 200 यूनिट से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बकाया घरेलू बिजली बिल सरकार ने माफ कर दी है. इसे लेकर बुधवार को सुपरवाइजर पिंटू सिंह ने "मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना" के तहत प्रखंड के लगभग दो दर्जन बिजली उपभोक्ताओं के बीच बिजली माफी प्रमाण पत्र का वितरण किया. प्रखंड में घर–घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया. उन्होंने बताया की झारखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में अगस्त माह 2024 तक के बकाया बिजली बिल माफ कर दिया गया है. इसके तहत बिजली उपभोक्ता राधेश्याम गुप्ता का 14000, जानकी प्रसाद गुप्ता 12000, कृष्णा कुमार गुप्ता का 10000 रुपये, लहेश प्रसाद सिन्हा, अजीत कुमार मिश्रा समेत लगभग 2 दर्जन उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिल माफ़ी का प्रमाण पत्र बांटा गया, जिसे झारखंड सरकार के ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली बिल माफ कर दिया गया. बिजली माफी का प्रमाण पत्र पाते ही उपभोक्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा उनलोगों ने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है. इस प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर मुखिया मनोज कुमार साहू, ऊर्जा मित्र मनीष कुमार, प्रगुण कुमार, जाहिद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही