Search

 
 
 

हजारीबाग: 334 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग व नोट बुक का वितरण

 
Hazaribagh: एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खनन परियोजना में कोयला खनन का कार्य कर रही बीजीआर मानिइंग एंड इंफ्रा कम्पनी व रोटरी क्लब हैदराबाद द्वारा सोमवार को विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग बांटे गये. जीएम श्रीनिवास राव व रोटरी क्लब प्रबंधक बाला कोटि रेड्डी, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कपूर देवी और मुखिया सकीबा खातून द्वारा सीएसआर मद से परियोजना से विस्थापित तरहेसा गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 334 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग व नोट बुक का वितरण किया गया.

हमारा काम सिर्फ कोयले का खनन करना नहीं हैः जीएम 

इस अवसर पर बीजीआर कम्पनी के जीएम श्रीनिवास राव ने कहा कि हमारा काम सिर्फ कोयले का खनन करना ही नहीं, बल्कि परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना भी है. इसी के तहत स्कूल बैग व नोट बुक का वितरण किया जा रहा है. आने वाले समय में एक सेमिनार का आयोजन भी किया जायेगा. जिसका सीधा लाभ स्थानीय भू रैयतों को मिलेगा. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कपूर देवी ने कहा कि कंपनी का यह कदम अत्यंत सराहनीय है और कम्पनी से आगे भी सहयोग की अपेक्षा है. उन्होंने विद्यालय में सुंदरीकरण की समस्या के विषय में भी जीएम को अवगत कराया. जीएम ने जल्द से जल्द इसके समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर बीजीआर से त्यागराजन, फैज अहमद, रामशास्त्री, विजय तिवारी, प्रवीण झा, जबकि विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कपूर देवी, शिक्षकों में अब्दुल्ल जनान अंसारी, मो. मुस्ताक, किलयास अहमद, मो हासिम, कार्तिक कुमार महतो, बालेश्वर कुमार, नवलकिशोर ओझा, खेदू राम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही