Search

 
 
 

रामगढ़: दिव्यांग बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व भोजन का वितरण

 
Ramgarh: जनता हॉस्पिटल के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को लारी सुकरीगढ़ा के आवासीय विकलांग विद्यालय में बच्चों के बीच पढ़ाई सामग्री व भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अस्पताल प्रबंधक भूषण सिंह व डॉ नीता मौजूद थे. इस दौरान सिंह ने बताया कि आज हमारे अस्पताल का पूरा एक वर्ष हो गया. विकलांग विद्यालय के सभी बच्चों के लिए जनता हॉस्पिटल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा. उन्हें न के बराबर शुल्क में बेहतर इलाज प्रदान किया जाएगा. हमारी कोशिश यही रहेगी की बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने दी जाए. मौके पर विद्यालय के शिक्षक लिल्मोहन पटेल, भुनेश्वर चौधरी, गीतू कुमारी, देवांति कुमारी, गायत्री कुमारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही