Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ाजामदा के काटेसाईं और गावगुटू स्कूल में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

Advertisement
Advertisement
Kiriburu/Gua : बड़ाजामदा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय काटेसाईं और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गांवगुटू स्कूल का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन एवं बाउंड्री निर्माण पूरा कर लिया गया. इसका उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा और मुखिया राजा तिर्की ने किया. इस अवसर पर बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी ने काटेसाई स्कूल के 93 बच्चों और गांवगुटू स्कूल के 64 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंभू हाजरा ने कहा कि बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय है. बच्चों को शिक्षित करने के प्रति कंपनी हमेशा तत्पर रहती है. बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए स्वेटर दिया गया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/omicron-spreading-rapidly-in-india-the-number-of-patients-increased-to-153-the-situation-in-maharashtra-is-uncontrollable/">भारत

में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मरीजों की संख्या हुई 153, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू
मौके पर उप मुखिया ओम प्रकाश, नोवामुंडी से शिक्षा विभाग अधिकारी गौरव कुमार, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय काटेसाई स्कूल के प्रधानाचार्य मणि शंकर प्रसाद, सहायक शिक्षिका पापिया आपट, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमारी दास, घासिया राम बेहरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गांवगुटू के प्रधानाध्यापक रिंकी कुमारी गागराई, पारा शिक्षिका माला कुमारी ठाकुर, बालाजी कंपनी के अधिकारियों में कार्मिक प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव, ऑटोमोबाइल इंचार्ज टुनू कुमार पांडे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही