Search

 
 
 

किसान के बीच थ्रेसर मशीन का वितरण

 
Chandwa : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को अधिकारियों के द्वारा मल्टी क्रॉप थ्रेसर मशीन का वितरण किया गया। उक्त मशीन हुटाप पंचायत के बोरसीदाग निवासी किसान रामधन गंझु को दिया गया है। मौके पर मौजूद बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि क्षेत्र के किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उपज को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनें. इसी उद्देश्य के साथ किसानों को खेती से जुड़े उपकरणों से लैस किया जा रहा है, ताकि मशीन की मदद से उन्हें कम लागत से खेती करने में मदद मिले. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि किसानों को यह मशीन डीबीटी योजना के माध्यम से दी जा रही है. फिलहाल चंदवा प्रखंड को एक ही मशीन उपलब्ध हो पाई है, जिसका वितरण किया जा रहा है. मल्टीक्रॉप थ्रेशर का मूल्य लगभग दो लाख पचास हजार रुपए है. किसान को योजना में एक लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी. जमीन समतल करने के लिए रोटावेटर उपस्कर उपलब्ध है, जिस पर एससी/एसटी को 42000/- तथा सामान्य कैटेगरी के लोगों को 34000/- रुपये सब्सिडी पर प्राप्त होगी. रोटावेटर चाहने वाले किसान ले सकते हैं. मौके पर उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-fierce-fire-in-urban-haat-campus-lakhs-of-pipes-and-other-goods-burnt-to-ashes/">रांची

: अर्बन हाट कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के पाइप और अन्य सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही