Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन व पुलिस ने वाहन से दुर्गा पूजा घूमने वालों के लिए तय किए 34 पार्किंग स्थल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : दुर्गापूजा को लेकर शहर में पार्किंग की व्यवस्था जिला प्रशासन व पुलिस ने की है. शहर के 13 विभिन्न बड़ी दुर्गापूजा समितियों के आसपास 34 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. साकची बाजार घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. 11 से 15 अक्टूबर तक दुर्गापूजा की भीड़ को देखते हुए डीसी सूरज कुमार, एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने यह व्यवस्था बनाई है. आदेश में चेतावनी दी गई है कि परिसदन गोलचक्कर से उपायुक्त, एसएसपी व एसडीएम आवास और आर्मी कैंप के पास बीच सड़क में किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग वर्जित रहेगी. इसे दंडनीय अपराध माना जाएगा. बिष्टुपुर खरकई नदी पुल पर आवागमन चालू रहेगा. जो आदित्यपुर जाएंगे उसी क्षेत्र में पार्किंग करेंगे.

दुर्गापूजा के दौरान बनाए गए पार्किंग स्थल

ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गापूजा समिति, काशीडीह जाने वालों के लिए ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय प्रांगण, शिव मंदिर काशीडीह के पास की खाली जमीन और सड़क किनारे केवल एक तरफ, काशीडीह उच्च विद्यालय प्रांगण, डॉ रेणुका चौधरी मैदान, पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी में वाहन पार्किंग करेंगे. भुइयांडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, सीतारामडेरा जाने वाले श्मशान घाट के पश्चिम की ओर खाली जमीन, प्राइवेट बस स्टैंड तक, गैस गोदाम और गैरेज की खाली जमीन जो पंडाल के पूरब में है, मानगो सरकारी बस स्टैंड का आधा परिसर, चंडीनगर मैदान पंडाल के पश्चिम छोर में, पंडाल के पीछे आदिवासी विद्यालय परिसर में वाहन खड़ी करेंगे. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बिरसा मुंडा मैदान पुराना सीतारामडेरा, कम्युनिटी सेंटर पुराना सीतारामडेरा, उप श्रमायुक्त कार्यालय के पीछे मैदान, न्यू सीतारामडेरा, पंडाल के अगल-बगल सड़के के किनारे न्यू ले आउट, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में गाड़ी खड़ी करेंगे. एग्रिको दुर्गापूजा समिति जाने वाले लोग एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में गाड़ी खड़ी करेंगे. टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति जाने वाले श्रद्धालु आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप 407 स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान में वाहन खड़ी करेंगे. साकची गरमनाला दुर्गापूजा समिति जाने वाले लोग रविंद्र भवन के पास, राजेंद्र विद्यालय मैदान में गाड़ी खड़ी करेंगे. शीतला मंदिर दुर्गापूजा समिति साकची जाने वाले लोग आमबागान मैदान व पुलिस अस्पताल के पास गाड़ी खड़ी करेंगे. हिंद क्लब दुर्गापूजा समिति रानीकुदर, शास्त्रीनगर दुर्गापूजा समिति कदमा जाने वाले लोग रानीकुदर धोबीघाट, कदमा थाना प्रांगण, गणेश पूजा मैदान (केवल बड़ी गाड़ियों के लिए) में गाड़ी खड़ी करेंगे. सबुज कल्याण संघ, टेल्को दुर्गापूजा समिति जाने वाले लोग लेबर ब्यूरो चौक के सामने फुटबॉल मैदान के बगल में सड़क के किनारे (केवल दो पहिया वाहन), सेंट्रल बैंक के सामने और लेबर ब्यूरो से गोविंदपुर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे और टेल्को कंपनी सीटीएस बस पड़ाव मैदान में गाड़ी खड़ी करेंगे. बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति जाने वाले लोग बीपीएम उच्च विद्यालय मैदान, आरडी टाटा बर्मामाइंस स्कूल प्रांगण में गाड़ी खड़ी करेंगे. सर्किट हाउस सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति बिष्टुपुर जाने वाले श्रद्धालु लोयला स्कूल के मैदान में और मैदान से सटे किनारे खाली जगह पर (केवल दो पहिया वाहन), पेट्रोल पंप सर्किट हाउस के पीछे सोनारी के रास्ते में सड़क किनारे खाली जगह पर वाहन खड़ी करेंगे. रंकिणी मंदिर दुर्गापूजा समिति कदमा जाने वाले श्रद्धालु जुस्को विद्यालय कदमा परिसर में अपनी गाड़ी खड़ी करेंगे. सोनारी कागलनगर दुर्गापूजा समिति जाने वाले लोग राममंदिर के पास की खाली जमीन पर गाड़ी खड़ी करेंगे. साकची बाजार घूमने वाले श्रद्धालुओं के चार व दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल साकची डायमंड मार्केट के पीछे तोड़े गए टिस्को क्वार्टर वाले खाली स्थान और जेएनएसी कार्यालय के पास खाली जमीन पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही