Search

 
 
 

रांची : राजगढ़िया स्पेशलिटी केअर में जिला प्रशासन ने की छापेमारी, कालाबाजारी की मिली थी सूचना

 

Ranchi : कोरोना महामारी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर सहित अन्य दवाओं की कालाबाजारी पर रांची जिला प्रशासन रेस हो गया है. इसी दौरान रविवार को जिला प्रशासन के अधिकारी ने हरमू रोड स्थित राजगढ़िया स्पेशलिटी केअर छापेमारी करने पहुंची.

नहीं मिली कोई अनियमितता

दुकानों में छापेमारी के दौरान सभी दवाओं का स्टॉक और बिक्री की गई बिल का मिलान किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम को कोई अनियमितता नहीं मिली. गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को रांची जिला प्रशासन की टीम ने अल्बर्ट एक्का चौक के समीप की दुकानों में छापेमारी की थी. दुकानों में छापेमारी के दौरान सभी दवाओं का स्टॉक और बिक्री की गई बिल का मिलान किया गया. स्पष्ट तौर पर कीमत से ज्यादा दामों में इंजेक्शन के दाम व कीट की बिक्री पर सवाल किया गया और इसकी जांच की जा रही है.

डीसी ने की है दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

दवा दुकानदार किसी भी व्यक्ति को अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा दाम पर चिकित्सीय सामग्री की बिक्री न कर सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. चिकित्सीय सामग्री यथा दवाएं, इंजेक्शन, मास्क, सैनि‍टाइजर इत्यादि की अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही बिक्री हो, इससे लेकर सभी दंडाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे. यदि किसी दुकानदार/विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर दवा की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त होती है. तो ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी सूचना देते हुए नियम संगत उचित कार्रवाई करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही