Koderma : 20 फरवरी को इंदरवा में वन प्रमंडल और पुलिस के द्वारा ढिबरा एवं पत्थर चुनने वाले मजदूरों के प्रति की गई कार्रवाई बहुत ही शर्मनाक है. इस इलाके में 35 वर्षों से मजदूर ढिबरा और पत्थर चुनकर अपना जीविकोपार्जन चलाते रहे हैं. वन प्रमंडल और पुलिस की कार्रवाई से मजदूरों के घर में मातम छाया हुआ है. ये बातें प्रेस वार्ता में प्रकाश रजक ने कही. भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने बताया कि जिला प्रशासन को पहले इस इलाके के मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के बाद ही इतनी बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत थी. बुलडोजर चलाकर मजदूरों के साथ भयंकर अन्याय किया गया है. अन्याय के खिलाफ और मजदूरों के रोजगार के सवाल को लेकर भाकपा जिला परिषद कोडरमा बहुत जल्द आंदोलन करेगा. इसे भी पढ़ें:बच्चों">https://lagatar.in/video-surfaced-of-children-being-caught-stealing-case-registered-against-the-accused/">बच्चों
से चोरी का लोहा उतरवाते सामने आया वीडियो, आरोपियों पर मामला दर्ज
में सीएम का गाली देना स्वाभाविक : बाबूलाल [wpse_comments_template]
से चोरी का लोहा उतरवाते सामने आया वीडियो, आरोपियों पर मामला दर्ज
मुख्यमंत्री के कथनी और करनी में अंतर- प्रकाश रजक
प्रकाश रजक ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री जोहर यात्रा के दौरान एक तरफ डोमचांच में ढिबरा के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हैं. दूसरी तरफ ढिबरा एवं पत्थर चुनने वाले मजदूरों पर बुलडोजर चलवाते हैं. साथ ही साथ मुकदमा कर भय दिखाने का काम करते हैं. ये मजदूरों के साथ अन्याय है. प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव उर्फ भीखन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, बबलू कुमार और मुकेश साव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:बौखलाहट">https://lagatar.in/it-is-natural-for-cm-to-abuse-in-anger-babulal/">बौखलाहटमें सीएम का गाली देना स्वाभाविक : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment