Search

 
 
 

कतरास में जिला प्रशासन की टीम ने किया घाटों का निरीक्षण

 
बाघमारा : जिला प्रशासन की टीम ने 9 नवंबर को कतरास नदी किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया. टीम में धनबाद डीसी संदीप कुमार, एसएसपी संजीव कुमार, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी और नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार शामिल थे. टीम में शामिल अधिकारियों ने  निरीक्षण के दौरान छठ घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था बहाल करने पर चर्चा की और स्थानीय अधिकारियों को कई निर्देश दिये. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि महा पर्व में व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी. इस उद्देश्य से व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं. घाटों पर पुलिस टीम की भी पैनी नजर रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर काबू पाया जा सके. छठ पूजा के दौरान कतरास की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी स्थानीय प्रशासन को कई निर्देश दिये गए. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/schools-declared-holiday-for-chhath/">

छठ के लिए स्कूलों ने की छुट्टी की घोषणा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही