Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा : हजारीबाग DC

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: हज़ारीबाग़ के विष्णुगढ़ प्रखंड के नागी, बंदखारो और बलकमक्का के वन क्षेत्र में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. डीसी नैन्सी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के आदेश से यह अभियान चलाया गया. इसमें छापेमारी टीम ने लकड़ी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया. इस दौरान बड़ी मात्रा में लकड़ियों को जब्त कर अवैध रूप से आरा मशीन संचालित कर रहे लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. इस छापेमारी में पुलिस ने अवैध आरा मशीन और लाखों रुपये की अवैध लकड़ियां जब्त की. हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चौथे और एसडीओ विद्या भूषण कुमार के नेतृत्व में तीनों छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें- प्रमोद">https://lagatar.in/pramod-sawant-took-oath-as-the-chief-minister-of-goa-many-ministers-including-prime-minister-modi-were-present/">प्रमोद

सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्री थे मौजूद     
तीन जगहों पर हुई छापेमारी में तीन हजार से अधिक लकड़ियों का बोटा बरामद किया गया. इस मामले पर DC ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा. आगे भी इस प्रकार का छापेमारी अभियान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का जारी रहेगा. छापेमारी में आरा मशीन की सामग्री, कई पीस सखुआ, एकेशिया, बहेरा, कटहल, शीशम और सिधा की लकड़ी, बाइक और ट्रैक्टर जब्त किया गया. इस मामले में पुलिस फूलचंद महतो, झरी महतो एवं कैलाश महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी. इसे भी पढ़ें- भ्रष्ट">https://lagatar.in/insolvency-law-modi-government-has-become-a-tool-to-save-corrupt-industrialists/">भ्रष्ट

उद्योगपतियों को बचाने का औजार बन गया है मोदी सरकार का दिवालिया कानून
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही