Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में रविवार की सुबह जिला-प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कैदियों के वॉर्ड से खैनी, मोबाइल चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारी और पुलिस जवान सुबह-सुबह धनबाद जेल पहुंचे और विभिन्न वार्डों की जांच की. साथ ही कैदियों से पूछताछ की गयी. अधिकारी इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीसी को सौंपेंगे. धनबाद जेल के कैदी वार्ड से छापेमारी के दौरान मोबाइल चार्जर की बरामदगी जेल के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है.
धनबाद जेल में जिला-प्रशासन का छापा, मोबाइल चार्जर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Last Updated: Mar 10, 2024 12:00 AM (IST)