Search

 
 
 

जिला कांग्रेस कमेटी ने निगम व पंचायत चुनाव पर फोकस किया

 
धनबाद : जिले में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने 7 नवंबर को सर्किट हाउस में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में आगामी नगर निगम व पंचायत चुनाव पर फोकस करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक में झारखंड प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद भी उपस्थित थे. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जिले में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है. कांग्रेस जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, प्रखंडों, नगरों, पंचायतों एवं वार्ड में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेगी. जिले में संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाया जाएगा, जिससे पार्टी के उम्मीदवार आगामी नगर निगम चुनाव व पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके. जिले में पहले चलाए जा चुके सदस्यता अभियान के बारे जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने विगत दो बार सदस्यता अभियान चलाकर राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक सदस्य बनाए. उम्मीद है इस बार भी सदस्यता अभियान में यह जिला अव्वल रहेगा. रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेगी. सदस्यता अभियान में दो बार धनबाद जिले को अव्वल रहने पर उन्होंने बधाई दी. यह भी पढ़ें : नवंबर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=181927&action=edit">नवंबर

क्रांति पर वामपंथियों ने केन्द्र सरकार को कोसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही